फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to spoil the atmosphere by spitting on vegetables in Sisana village

Baghpat News: सिसाना गांव में सब्जी पर थूककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Fri, 14 Mar 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere by spitting on vegetables in Sisana village
सिसाना गांव में जांच करने पहुंची पुलिस को सब्जी में थूकने की जानकारी देता सब्जी विक्रेता बिजेंद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सिसाना गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक ने सब्जी पर थूककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया तो पुलिस वहां से थूकने वाले युवक को पकड़कर ले गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
सिसाना गांव के सब्जी विक्रेता बिजेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुछ युवक मस्जिद में नमाज पढ़कर आ रहे थे। उसकी दुकान के पास पहुंचते ही एक युवक ने सब्जी पर थूक दिया। युवक को थूकने से मना किया तो वह नहीं माना और दोबारा थूकने लगा। इसकी सूचना उसने पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री राजू चौहान, कुलदीप चौहान, आशु चौहान, गौरव चौहान, पंकज चौहान समेत अन्य भी पहुंच गए और मामले में कार्रवाई की मांग की गई। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि पहले तहरीर देने के बाद शिकायतकर्ता ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसलिए अभी मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed