{"_id":"60ef1afc8ebc3ec2061da7c0","slug":"attempt-to-burn-woman-alive-for-dowry-kahkra-news-mrt547378128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर कांधला निवासी पति ने महिला को आग में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़िता ने खेकड़ा कोतवाली तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी एक युवती परिजनों के साथ बुधवार को तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसका शामली जनपद के कस्बा कांधला निवासी एक युवक से निकाह हुआ था। पिता ने दहेज में अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। एक लाख लाने का दबाव बनाने लगे। मंगलवार की शाम उसने पति को नगदी लाने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि नगदी लाने से मना करने पर पति ने उस पर लाठी डंडे बरसाए। रात में पेट्रोल डालकर उसे आग में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। उसने किसी तरह कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। फोन कर मायके वाले को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर रात में ही परिजन कांधला पहुंचे और उसे खेकड़ा ले आए। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। जांच में यदि विवाहिता का पति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।