फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to burn effigy of Panchayati Raj Minister, clash with police

पंचायती राज मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 21 Aug 2021 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn effigy of Panchayati Raj Minister, clash with police
रालोद कार्यालय पर पंचायत राज मंत्री के जलते पुतले को कार्यकर्ताओं से छीनते पुलिसकर्मी। - फोटो : BARAUT
पुतला फूंकने से रोकने पर किया दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने की कोशिश
विज्ञापन

शामली से बड़ौत की ओर आ रही साध्वी प्राची की भी रोकी गाड़ी, नारेबाजी की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के बयान पर रालोद कार्यकर्ताओं का भी गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पंचायती राज मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस जलते हुए पुतले को उठाकर ले गई। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दिल्ली- सहारनपुर हाइवे पर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान वहां से गुजर रही साध्वी प्राची की गाड़ी भी कार्यकर्ताओं ने रोक ली। इसे लेकर पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई।
शनिवार को रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी का पुतला फूंकने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस जलते हुए पुतले को उठाकर ले गई। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां से गुजर रही साध्वी प्राची की गाड़ी को रोक लिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसे लेकर उनकी पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। सूचना पर सीओ आलोक कुमार अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार में उसके मंत्री बेलगाम हो गए है। किसानों के मसीहा पर टिप्पणी कर पंचायत राज मंत्री ने देशभर के किसानों, मजदूरों का अपमान करने का काम किया है। यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री भूपेंद्र सिंह को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। अब उनका बागपत में पुरजोर विरोध किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, अरुण तोमर बोबी, संजीव मान, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विकास बाछौड, इरफान मलिक, सुरेश राणा, अरुण बावली, संजू तोमर, बबली तोमर, आशुतोष, अश्वनी, वीरेन्द्र, विपिन ढिकाना, मोहित मुखिया, यशवंत तोमर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बावली गांव में भी इसी मामले को लेकर विरोध हुआ और भाजपा मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी का पुतला जलाया गया। पुतला दहने करने महावीर सिंह, योगेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू, रविंद्र सिंह, मित्रपाल, रविन्द्र, बिरजू, बाबा अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed