{"_id":"64c4e4b5b097cbfb870c1623","slug":"attacked-with-sharp-weapon-for-stopping-drinking-alcohol-in-temple-five-injured-including-pregnant-woman-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मंदिर में शराब पीने से रोकने पर धारदार-हथियार से हमला, गर्भवती समेत पांच घायल, पुलिस पर लगा ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंदिर में शराब पीने से रोकने पर धारदार-हथियार से हमला, गर्भवती समेत पांच घायल, पुलिस पर लगा ये गंभीर आरोप
Sat, 29 Jul 2023 03:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jul 2023 03:55 PM IST
सार
Baghpat News : मंदिर में शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों व धारदार-हथियार से हमला किया गया। हमले में गर्भवती महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हमले में घायल हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में ककड़ीपुर गांव के मंदिर में शराब पीने से रोकने को लेकर एक परिवार पर धारदार-हथियार से हमला कर दिया गया। जिसमें एक पक्ष की गर्भवती महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर घायलों का इलाज कराने के बजाय हवालात में बंद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ककड़ीपुर गांव के रहने वाले अनिल ने बताया कि वह परिवार सहित ईंट भट्ठे पर पथेर का काम करता है। शुक्रवार की शाम को गांव के ही चार-पांच युवक मंदिर में बैठकर शराब पी रहे थे और आपस मे गली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने जब मंदिर में शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी गर्भवती बहन डोली, उसके भाई विक्की, प्रवेश और मैनपाल भी घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम
विज्ञापन
उधर, शोर सुनकर पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। अनिल ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय हवालात में बंद कर दिया। इस मामले पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उधर, थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे