{"_id":"5f1dba208ebc3e637a264b37","slug":"attack-on-people-who-went-to-decide-quarrel-five-injured-baghpat-news-mrt493185590","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े का फैसला कराने गए लोगों पर हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े का फैसला कराने गए लोगों पर हमला, पांच घायल
विज्ञापन
चांदीनगर(बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में दौड़ लगाने के दौरान दो युवकों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट का फैसला कराने गए परिजनों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर चांदीनगर थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खट्टा प्रह्लादपुर के लोकेश पुत्र हरिप्रकाश ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक पड़ोस के तरुण उर्फ गुड्डू के साथ दौड़ लगाता है। कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद होने पर दोनों ने अलग-अलग प्रैक्टिस करने का फैसला किया। शनिवार शाम दौड़ लगाते गांव की पुलिया पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े को शांत करने के लिए लोकेश अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ मिलकर तरुण उर्फ गुड्डू के घर पहुंचे। जहां दोनों परिवारों के बीच झगड़ा बढ़ गया। आरोप है कि तरुण के परिवार के लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें संजय, लोकेश, अभिषेक, सौरभ व संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित लोकेश ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी भर्ती कराया। लोकेश ने थाने में सात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों के बीच दौड़ लगाने के दौरान झगड़ा हो गया था। एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।