फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ATS will also keep an eye on Pura Mahadev, meeting for security today

Baghpat News: पुरा महादेव में एटीएस भी रखेगी नजर, सुरक्षा के लिए बैठक आज

Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
ATS will also keep an eye on Pura Mahadev, meeting for security today
पुरा महादेव मंदिर
बागपत। महाशिवरात्रि पर पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले में एटीएस की टीम भी सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखेगी। इसके अलावा वहां पर 600 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी व अर्द्धसैनिक बल के जवान भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

पुरा महादेव में 25 से 27 फरवरी तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला का आयोजन किया जाएगा। वहां पर करीब पांच लाख से ज्यादा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की उम्मीद है। इसको लेकर अधिकारी व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटे हुए हैं। साथ ही मेले में भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेले के लिए अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए एटीएस की यूनिट भी मेले में तैनात रहेगी।
इसके अलावा 600 से अधिक पुलिसकर्मी, चार कंपनी पीएसी, अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है, सोमवार को बैठक कर सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जाएंगे। n27 फरवरी तक जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद : फाल्गुनी मेले को लेकर यातायात पुलिस ने रविवार से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया, जो 27 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि में जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। सीओ विजय तोमर ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को शामली से एनएच-1 से गंतव्य भेजा जाएगा।
दिल्ली गाजियाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को ईपीई के मवीकलां कट पर रोककर सोनीपत, पानीपत से गंतव्य भेजा जाएगा। इसके अलावा बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर दिल्ली गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत से गंतव्य भेजा जाएगा।

मुजफ्फरनगर और शामली जाने वाले भारी वाहनों को बहालगढ़ से पानीपत, करनाल और मेरठ जाने वाले वाहनों को ईपीई से भेजा जाएगा। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक पर रोककर ईपीई के रास्ते भेजा जाएगा, हिंडन पुलिस चौकी से वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed