फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asking money from two thousand people by putting photo of businessman leader

Baghpat News: व्यापारी नेता का फोटो लगाकर दो हजार लोगों से मांगे रुपये

Mon, 06 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Asking money from two thousand people by putting photo of businessman leader
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के व्यापारी नेता का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर साइबर ठगों ने दो हजार लोगों को मेसेज भेजकर रुपये मांगे। जिसमें साइबर ठग ने लोगों को बैंक का खाता नंबर भेजकर किसी से 50 तो किसी से 90 हजार रुपये देने की मांग की। जिस पर व्यापारी ने भी परिचितों को मेसेज भेजकर रुपये न देने की अपील की।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी नेता व समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके परिचितों के साथ ठगी करने का प्रयास किया। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल से डाटा हैक कर परिचितों के नंबरों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन में ढाई हजार से अधिक मोबाइल नंबर हैं। साइबर ठगे ने सभी लोगों के व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर 50 हजार और 90 हजा रुपये देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइबर ठग ने परिचितों के पास एक बैंक के खाते का नंबर भी भेजा, जो गुरुग्राम के एक बैंक शाखा का है। उन्होंने बताया कि रुपये मांगे जाने के बाद से लोग उन्हें फोन कर जानकारी जुटा रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने लोगों से रुपये न देने की अपील की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि इस मामले में सूचना मिली थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed