फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As soon as the Yamuna reached the shore, the sight of death began to rotate before the eyes again

यमुना किनारे पहुंचते ही आंखों के सामने फिर घूमने लगा मौत का मंजर

Sat, 14 Mar 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
As soon as the Yamuna reached the shore, the sight of death began to rotate before the eyes again
बागपत। नाव हादसे के शिकार नौ लोगों को जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पीड़ित पहले घर पहुंचे और इसके बाद सीधे यमुना नदी के किनारे पर पहुंच गए। हादसे को याद कर आंखें भर आई। पीड़ितों के घर दिनभर ढांढस बंधाने वालों का तांता भी लगा रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई कृष्णा देवी, सरिता, कृष्णा, नूर हसन, शहनाज, वरीसा, समीर, इरफाना उर्फ बानो और शाइना को दोपहर के समय छुट्टी मिल गई। शाइना की बेटी नसरीन की मौत हो जाने के कारण घर पर मातम पसरा रहा। शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार गमजदा हो गया। पुराना कसबा निवासी सरिता, नूर हसन और बानो समेत कई पीड़ित यमुना नदी के किनारे पर पहुंचे। राहत कार्य देखा, यहां खड़ी मौत की नाव को देखकर पीड़ित गमजदा हो उठे। नाव में सवार लोगों ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

नशे में झूमते नाविक ने कहा, कुछ नहीं होगा
बागपत। यमुना नदी में नाव चलते ही लोगों ने नाविक को अधिक लोगों के बैठने और खतरे की आशंका जताई थी। नाव में सवार सरिता का कहना है कि ऐसा लग रहा था कि नाविक नशे में था। उसकी हालत ठीक नहीं थी। लोगों ने उसे खतरा जताया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैने नाव को आते और पलटते हुए देखा
बागपत। पुराना कसबा निवासी प्रत्यक्षदर्शी आबिद ने कहा कि वह हादसे के वक्त यमुना के किनारे पर बैठा था। नाव किनारे के नजदीक थी। एकाएक पलट गई, जिस कारण चीख पुकार मच गई। उसने भी यमुना में छलांग लगाई, आसपास काम कर रहे लोग भी पहुंचे। नौ लोगों को निकाला गया। इसके अलावा नाविक तुरंत यमुना में कूदकर हरियाणा की ओर फरार हो गया था। आबिद से डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed