फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As soon as Lord Krishna was born, the chants echoed in the temples.

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही मंदिरों में गूंजे जयकारें

Fri, 19 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
As soon as Lord Krishna was born, the chants echoed in the temples.
बागपत के ठाकुरद्घारा मंदिर में सजा भगवान श्री कृष्ण-राधा का द्घार - फोटो : BAGHPAT
बागपत/अमीनगर सराय। नगर में जन्माष्टमी का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। शाम को मंदिरों में भजन-कीर्तन के कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए। रात्रि में चंद्रमा का उदय होते ही मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज गए।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के त्योहार पर ठाकुरद्वारा मंदिर, बाबा जानकीदास मंदिर, शालीग्राम मंदिर, बागेश्वर मंदिर, पक्का घाट मंदिर, मेरठ रोड मंदिर को रंगीन लाइटों से सजाया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने चंद्रमा के उदय तक भगवान का गुणगान किया। चंद्रमा निकलने पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजे। इसके बाद आरती और चरणामृत का वितरण किया।
विज्ञापन

बाबा जानकी दास मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार पर बृहस्पतिवार को मंदिर को रंगीन लाइट से सजाया। दोपहर में मंदिर में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण का कीर्तन किया। शाम से लेकर चंद्रमा निकलने तक मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया। चंद्रमा का उदय होने पर मंदिर में आरती के बाद चरणामृत व प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कस्बा अमीनगर सराय में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, मनसा देवी मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर व बालाजी मंदिर को फूलों से सजाया। शाम को भजन-कीर्तन के कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए। मंदिरों में राधा-कृष्ण की सुंदर और मनमोहक झांकियां निकाली गईं।

बागपत के जानकीदास मंदिर में कान्हा का झूला झूलाते श्रद्घालु

बागपत के जानकीदास मंदिर में कान्हा का झूला झूलाते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed