फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As far as the Deputy CM goes, the road will be pothole free, there will be potholes at every step ahead.

बागपत: जहां तक उप मुख्यमंत्री जाएंगे, वहां तक सड़क चकाचक, आगे हर कदम पर गड्ढे ही गड्ढे

Sat, 23 Sep 2023 10:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 23 Sep 2023 10:58 AM IST
सार

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बागपत में आएंगे। डिप्टी सीएम के आगमन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जहां तक डिप्टी सीएम जाएंगे वहां तक तो सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है जबकि आगे सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
As far as the Deputy CM goes, the road will be pothole free, there will be potholes at every step ahead.
सड़कों के गड्ढे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बागपत आएंगे। वह सबसे पहले चमरावल रोड पर भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की लोकसभा चुनाव को देखते हुए बैठक लेकर मूलमंत्र देंगे। इसलिए ही जहां तक डिप्टी सीएम जाएंगे, वहां तक की सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। आगे हर कदम पर गड्ढे छोड़ दिए गए, जिससे आगे कई गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहां हेलीकॉप्टर से दोपहर सवा दो बजे पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। वहां से वह भाजपा जिला कार्यालय जाएंगे और वहां एक घंटे तक बैठक करेंगे। उनकी बैठक में भाजपा के जिला से लेकर मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक होगी, जिसमें वह जीत का मूलमंत्र देंगे और भाजपा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे पर जोर रहेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शामली के दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, खुफिया विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह साढ़े तीन बजे कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। वहां प्रेस वार्ता भी करेंगे और उसके बाद विकास परियोजना का निरीक्षण करके साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर से वापस जाएंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगे रहे। उनकी सुरक्षा को लेकर भाजपा कार्यालय पर पुलिस ने जांच करने के साथ ही व्यवस्था देखी। उनके आने पर कलक्ट्रेट में आम लोगों का आवागमन बंद रखा जाएगा।

पुलिस लाइन में आवास के निर्माण को देखेंगे
पुलिस लाइन में श्रेणी एक के दो और श्रेणी बी के चार आवासों का निर्माण चल रहा है। इनपर करीब तीन करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनका निर्माण लोनिवि कर रहा है और इस परियोजना का शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निरीक्षण करेंगे। इसको देखते हुए ही डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने उन आवासों का शुक्रवार को निरीक्षण किया।

भाकियू अ ने ज्ञापन सौंपने की बात कही तो पुलिस तलाश में जुटी
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बागपत में आने का पता चलने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर उनको ज्ञापन देने की बात कही। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट में बुलाया गया।

जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने बताया कि गन्ना भुगतान कराने, बागपत शुगर मिल की क्षमता बढ़वाने, ट्यूबवेलों के बिजली बिल माफ कराने, निराश्रित गोवंश की समस्या का समाधान कराने समेत अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसका पता चलने पर पुलिस ने भाकियू के पदाधिकारियों को तलाशना शुरू कर दिया। जिससे उनको ज्ञापन देने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed