फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arvind Shastri became the president of Sanskrit Teachers Welfare Committee

Baghpat News: अरविंद शास्त्री बने संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति के अध्यक्ष

Mon, 12 May 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Arvind Shastri became the president of Sanskrit Teachers Welfare Committee
बिनौली। बरनावा के श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह पर रविवार को संस्कृत शिक्षा कल्याण समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का गठन करते हुए अरविंद शास्त्री को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में समिति प्रमुख महंत डॉ. साधुराम स्वामी, दिनेश कुमार शुक्ला ने जिले की माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का गठन किया। संस्कृत विद्यालय बरनावा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शास्त्री को अध्यक्ष, अनुज कुमार को उपाध्यक्ष, अमरेश शास्त्री को मंत्री, सुरेंद्र शास्त्री को उपमंत्री, ब्रह्मदत्त शास्त्री को कोषाध्यक्ष चुना गया। रामेंद्र शास्त्री को लेखा परीक्षक, ललित शास्त्री को प्रचार मंत्री, सतेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। शिक्षकों ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अध्यापकों व कर्मचारियों को संगठित करने, वित्तविहीन संस्थाओं को अनुदान सूची में शामिल कराने की मांग उठाई। इसके अलावा जनपद की परिषदीय परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र संस्कृत विद्यालय में करवाने, शिक्षकों की पदोन्नति एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को नियमित प्रधानाचार्य के पद का वेतन दिए जाने की बात कही गई। बैठक में ब्रह्मदत्त, योगेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, श्रवणदास स्वामी, विनोद कुमार, सागर शास्त्री, ज्ञानेंद्र कुमार, रतन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed