फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ARTO seized two overload vehicles

एआरटीओ ने सीज किए दो ओवरलोड वाहन

Wed, 18 Mar 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
ARTO seized two overload vehicles
खेक ड़ा (बागपत)। एआरटीओ ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। गेंहू व डस्ट से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को सीज करते हुए खेकड़ा तहसील में खड़ा कराया। अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुुर हाईवे पर ओवरलोड वाहन धडल्ले से दौड़ रहे हैं। मंगलवार की सुबह एआरटीओ बागपत सुभाष राजपूत ने टीम के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। एआरटीओ ने हाईवे पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों को रूकवाकर जांच की। जांच के दौरान गेंहू व डस्ट से लदे दो ट्रक ओवरलोड पाए गए। चालक ट्रक के कागजात भी नहीं दिखा पाए। इसके बाद एआरटीओ ने दोनों ट्रकों को ओवरलोड में सीज करते हुए खेकड़ा तहसील में खडा कराया। एआरटीओ द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए धरपकड़ अभियान से वाहन चालकों मे दिन भर हडकंप मचा रहा। एआरटीओ ने कहा कि हाईवे पर ओवरलोड वाहनों को नहीं दौड़ने दिया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed