{"_id":"68069f5b8c539ddde2031e2b","slug":"arrival-of-sp-suraj-kumar-contact-to-join-the-organization-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130152-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एसपी सूरज कुमार का आगमन...संस्था से जुड़ने के लिए संपर्क करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एसपी सूरज कुमार का आगमन...संस्था से जुड़ने के लिए संपर्क करें
Tue, 22 Apr 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत कोतवाली के पास विद्युत खंभे पर लगा हॉर्डिंग देखता युवक। संवाद
- फोटो : katra news
बागपत। एसपी सूरज कुमार का जिले में आगमन होने पर स्वागत और शुभकामनाएं...यह हमारी संस्था है, इससे जुड़ने के लिए संपर्क करें। एक संस्था ने एसपी सूरज कुमार का फोटो लगाने के साथ ही इस तरह लिखकर सोमवार को पूरे शहर में होर्डिंग्स लगवा दिए।
अपना फोन नंबर जारी करके संस्था से लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया। यह देखकर एसपी भी चौंक गए और होर्डिंग्स हटाने के आदेश दिए।
पुलिस के नाम पर चलाई जा रही संस्था के पदाधिकारियों ने पूरे शहर में होर्डिंग्स लगवा दिए। उन होर्डिंग्स पर नवनियुक्त एसपी सूरज कुमार का फोटो देखकर लोग भी रुककर उसे एक बार जरूर पढ़ते।
लोगों को लगा कि यह पुलिस की संस्था है और एसपी ने आते ही लोगों को जोड़ने के लिए यह पहल शुरू की है। मगर, चंद घंटे में इन होर्डिंग्स को लगाने की बात पूरे शहर में फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों तक भी बात पहुंची तो पहले यह पता किया गया कि इस तरह से होर्डिंग्स पर उनका नाम व फोटो इस्तेमाल करने की अनुमति ली गई है या नहीं।
जब पता चला कि उनसे इस तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई तो संस्था के पदाधिकारियों को होर्डिंग्स तुरंत हटाने के आदेश दिए गए। यह चेतावनी भी दी गई कि जल्द ही होर्डिंग्स नहीं हटाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।