फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arranged home, medicine and food for those returning home

घर वापसी कर रहे लोगों के लिए आवास, चिकित्सा और भोजन की व्यवस्था की

Sat, 28 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Arranged home, medicine and food for those returning home
बागपत। दूर दराज के राज्यों और जिलों से घर वापसी कर रहे लोगों के लिए आवास, चिकित्सा और भोजन की व्यवस्था कर दी। खेकड़ा, बागपत और बड़ौत में अस्थायी आवास बनाए हैं। जरूरत पड़ने पर वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम और पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि जिले से गुजर रहे जरूरतमंद प्रवासियों के लिए जैन धर्मशाला बड़ौत, स्यादवाद कॉलेज बागपत, स्यादवाद कॉलेज बड़ागांव खेकड़ा में नि:शुल्क भोजन, आवासीय व्यवस्था और दवाई की व्यवस्था कराई । तीनों स्थानों पर डॉक्टरों की टीम भी तैनात की। प्रवासियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए उनके खाने पीने रुकने की व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए। तीनों जगह को विकास भवन में चल रहे कंट्रोल रूम से जोड़ा। डीएम और एसपी ने तीनों जगह भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक सिंह, चेयरमैन अमित राणा, थाना प्रभारी अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी कॉलेज सभागार में पहुंचे, जहां पर उन्होंने कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह से मिलकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed