{"_id":"57bb43974f1c1bf53ed4fc2d","slug":"army-recruitment-third-day-amroha-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के छोरों ने भरी कामयाबी की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के छोरों ने भरी कामयाबी की उड़ान
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत स्थित जनता वैदिक डिग्री काॅलेज में सेना भर्ती के लिए दौड़ में भाग लेते अमरोहा के अभ्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रही सेना भर्ती के तीसरे दिन अमरोहा के युवाओं ने उड़ान भरी। पंजीकृत 8123 में से 5894 युवक ही दौड़ में शामिल होने पहुंचे। मेडिकल के लिए 700 अभ्यर्थियों का चयन किया।
रविवार की रात में बिजरौल रोड गेट से करीब ढाई बजे अमरोहा से पहुंचे युवकों की प्रमाण पत्रों जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद युवाओं का पहला ग्रुप दौड़ के लिए सुबह साढ़े पांच बजे छोड़ा गया।
सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, नर्सिंग सहायक, लिपिक स्टोर कीपर और ट्रेड मैन पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। लखनऊ जोन भर्ती कार्यालय के ब्रिगेडियर संदीप सहगल और मेरठ भर्ती कार्यालय के कर्नल रजनीश मेहता की देखरेख में भर्ती प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
कर्नल रजनीश मेहता ने बताया अमरोहा जिले के 8,123 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 2,229 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, 5,894 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया, 4794 दौड़ पूरी करने में असफल रहे। 400 लड़कों की लंबाई कम मिली है। अमरोहा जनपद के 700 अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल के लिए किया।
एसडीएम बड़ौत दीपाली कौशिक और सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने भर्ती स्थल के बाहर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आसपास के मकान मालिकों से कहा युवकों को अपने आवासों की छत पर नहीं चढ़ने दिया जाए। इसके लिए चेकिंग अभियान भी चलाया।
अब तक अमरोहा नंबर वन
बड़ौत। सेना भर्ती के तीन दिन के रिपोर्ट कार्ड में नंबर वन की पोजीशन पर अमरोहा है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में अमरोहा के सबसे अधिक 700 युवाओं ने कामयाबी की उड़ान भरी है। अब इन युवाओं का मेडिकल होगा और उसके बाद लिखित परीक्षा। रामपुर सबसे फिसड्डी और मुरादाबाद जनपद अब तक दूसरे स्थान पर है।
छोटे कद वाले लौटे अपने घर ः बड़ौत। भर्ती के दौरान सैकड़ों अभ्यर्थियों की हाइट कम होने के कारण वापस लौटना पड़ा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे सुरेश कुमार, नरेश कुमार, प्रताप, रविंद्र, भगत सिंह और मनोज का कहना था कि लंबाई कम होने के कारण वह दौड़ से बाहर हो गए।
रेलवे स्टेशन पर युवकों से पूछताछ ः बड़ौत। भर्ती में शामिल होने आए अमरोहा के युवकों से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। यहां पहुंचे युवक इधर-उधर घूम रहे थे। कई युवकों को जीआरपी और आरपीएफ ने पूछताछ की। एसओ जीआरपी ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाया गया।
सेना की खुफिया टीम ने भी डेरा डाला
बड़ौत। भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस और सेना की खुफिया टीम ने डेरा डाल रखा है। सादे कपड़ों में अभ्यर्थियों के बीच रहकर हर तरह के मामलों की तस्दीक की जा रही है।
आज गौतमबुद्ध नगर की बारी
बड़ौत। अमरोहा के बाद 23 अगस्त की सुबह गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थी जोर आजमाइश करेंगे। इस जिले के 9,477 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। सोमवार को दोपहर से ही गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों का बड़ौत पहुंचना शुरू हो गया है।