फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Army recruitment in Baraut

छह जिलों के 54 हजार अभ्यर्थी करेंगे जोर आजमाइश

Thu, 18 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 18 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment in Baraut
सैना भर्ती के संबंध में हुई बैठक में शामिल सैन्य व प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेना की भर्ती रैली के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। छह जिलों के 53,803 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। ब्रिगेडियर रजनीश मल्होत्रा ने बताया सबसे पहले रामपुर जनपद के अभ्यर्थियों की भर्ती परीक्षा होगी। चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए सेना और  प्रशासन के अधिकारियों ने मंत्रणा की। जेवी कॉलेज के मैदान का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


जनता वैदिक कॉलेज में 20 अगस्त से होने जा रही सेना की भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुधवार को जनता वैदिक कॉलेज में डीएम हृदय शंकर तिवारी, सेना के ब्रिगेडिय़र रजनीश मल्होत्रा और एसपी पूनम ने व्यवस्थाओं पर मंत्रणा की।
विज्ञापन


डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया  20 अगस्त को रामपुर, 21 अगस्त को मुरादाबाद, 22 और 23 अगस्त को गौतमबुद्धनगर, 24 अगस्त को शामली और 25 और 26 अगस्त को बागपत जनपद के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। बड़ौत को चार जोन में बांटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया सेना की भर्ती को ध्यान में रखकर पुलिस का खास इंतजाम रहेगा। किसी भी असामाजिक तत्व को सेना की भर्ती में खलल नहीं डालने दिया जाएगा।

ब्रिगेडिय़र रजनीश मल्होत्रा ने बताया सेना की ओर से तैयारियां शुरू कर दी। एसडीएम दीपाली कौशिक, जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर, शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।  

सेना बनाएगी बूथ सूचना केंद्र
ब्रिगेडियर रजनीश मल्होत्रा ने बताया सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बूथ सूचना केंद्र बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर भी जवान तैनात रहेंगे। 

बागपत के लिए दो दिन
डीएम ने बताया बागपत जनपद के अधिक अभ्यर्थियों को देखते हुए 25 अगस्त को खेकड़ा और बागपत तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि 26 अगस्त को बड़ौत तहसील के अभ्यर्थियों को रखा है। 

किस जिले के कितने अभ्यर्थी
तिथि             जिला            अभ्यर्थी
20 अगस्त     रामपुर          4207 
21 अगस्त     मुरादाबाद        7212 
22 अगस्त     अमरोहा          8123 
23 अगस्त     गौतमबुद्धनगर    9477 
24 अगस्त     शामली           8784 
25-26 अगस्त बागपत          16000 

इस तरह होगी एंट्री
जनता वैदिक इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा और वहां से ग्रुप बनाकर जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान में ले जाया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए शौचालयों की व्यवस्था भी की जाएगी। पर्याप्त रोशनी के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

कॉलेज के बाहर मिलेगी बसें
डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की एंट्री अल सुबह शुरू हो जाएगी। रैली स्थल से अभ्यर्थियों की रवानगी के लिए कॉलेज के बाहर ही बसें और अन्य वाहनों की व्यवस्था होगी। रेलवे स्टेशन पर सेना के अलावा पुलिस का खास सुरक्षा पहरा रहेगा।

सेना भर्ती के लिए खास व्यवस्था
बड़ौत नगरपालिका पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी
पालिका की ओर से पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर
बस स्टैंड से घास साफ कराने, सफाई रोशनी की व्यवस्था कराएं।
अभ्यर्थियों को स्टेशन से ट्रेड वाइज सेना भर्ती स्थल पर भेजा जाएगा। 
जहरीले जीवों के काटने की दवा का भी किया गया है इंतजाम
सीएमओ को 10 एंबुलेंस की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
एआरएम को 10 बसों की व्यवस्था रिजर्व में रखने के निर्देश

इन पदों पर होगी भर्ती
बड़ौत में सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्निकल एवं अन्य, सोल्जर टीडीएन, सोल्जर एसकेटी एवं क्लर्क एवं अन्य पदों पर भर्ती होगी। अलग-अलग पदों पर रिपोर्टिंग का समय भी अलग-अलग रखा गया है।

नशीली खुराक पर रहेगी नजर
कानपुर समेत अन्य भर्ती रैली में नशीली सीरीज मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस पर सख्ती की जाएगी। ऐसा कोई मामला मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मैदान पर दौड़ लगाकर कर रहे मेहनत
सेना भर्ती में होने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों गांव के युवा सुबह चार बजे से कॉलेज के मैदान पर पहुंचने लगते हैं और देर शाम तक दौड़ लगाते रहते हैं। इनकी एक इच्छा सेना मेें होने की है। 

चार सेक्टर में बांटा बड़ौत, खुफिया टीम पहुंची
सेना की भर्ती रैली के लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। शहर को चार सेक्टर और 35 सब सेक्टर मेें बांटा गया है। व्यवस्था का प्रभारी एएसपी अजीजुल हक को बनाया गया है। चारों सेक्टरों पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तैनात रहेंगे। बाहरी जिलों से फोर्स बुलाया है। खुफिया विभाग की टीम ने बड़ौत में डेरा डाल लिया है।

एसपी पूनम ने बताया पुलिस ने व्यवस्थाओं के लिए चार सेक्टर बनाए हैं। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी सीओ को बनाया जाएगा। एएसपी पूरी व्यवस्था देखेंगे। 31 सब सेक्टर पर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। बाहर से फोर्स मंगाया है। प्रमुख बाजारों में चौकसी रहेगी। किसी को भी भर्ती रैली के दौरान माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। संदिग्ध लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अभ्यर्थियों को भर्ती रैली तक लाने और ले जाने के लिए वाहनों का इंतजाम प्रशासन ने किया है। 


रैली स्थल से ही चले जाएंगे बाहरी अभ्यर्थी
पुलिस-प्रशासन की कोशिश होगी रैली भर्ती के बाद अभ्यर्थी शहर में एंट्री करने के बजाए यहीं से शहर से बस पकड़कर रवाना हो जाए। अगर कोई ट्रेन से जाना चाहता है तो उसके लिए कॉलेज के बाहर ही वाहनों का इंतजाम रेलवे स्टेशन तक किया है। इसके अलावा यहां अभ्यर्थियों पर नजर भी रखी जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed