फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Archery Dhanaura daughter bang

तीरंदाजी में धनौरा की बेटी का धमाल

Wed, 14 Sep 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 14 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Archery Dhanaura daughter bang
प्रथम स्थान पर पदक के साथ बागपत के धनौरा निवासी मधु वेदवान। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। धनौरा गांव की धनुर्धर बेटी मधु वेदवान ने ताईवान में फिर तीरंदाजी में अपने जौहर दिखाए। एशिया कप वर्ल्ड  रैंकिंग में मंगलवार को झारखंड के विनोद के साथ मिक्स डबल में चीन की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इन खेलों में गोल्डन गर्ल का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। 
विज्ञापन


ताईवान में बागपत की बेटी ने कामयाबी के स्वर्णिम तीर चलाए। व्यक्तिगत स्पर्धा के तीसरे राउंड में बाहर हो जाने के बाद मधु वेदवान ने जोरदार वापसी की। मिक्स डबल में झारखंड के विनोद के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। मधु और विनोद की जोड़ी ने 180 में से 149 का स्कोर किया। दोनों ने चीन की खिलाड़ियों को हराया।
विज्ञापन


इससे पहले 10 सितंबर को मधु ने महिला टीम प्रतिस्पर्धा मेें अच्छा खेल कर स्वर्ण पदक जीता था। एशिया कप वर्ल्ड  रैंकिंग में दो पदक जीतने के बाद मधु ने खुशी जाहिर की। उधर, मधु के गांव धनौरा में भी परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा मधु की मेहनत रंग लाई। ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं करने का मलाल रहेगा, लेकिन दो पदक जीतकर मधु ने प्रतिभा साबित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed