फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   arbitrariness of Ganga Canal officials

गंग नहर के अफसरों की दबंगई

Thu, 02 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
arbitrariness of Ganga Canal officials
बड़ौत में बृहस्पतिवार को सूख पड़ी पूर्वी यमन नहर। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में गंगनहर के अफसरों की मनमानी और दबंगई बढ़ती जा रही है। गत दिनों गंगनहर के अफसरों ने पूर्वी यमन नहर में पानी छोड़ने से इंकार कर दिया था। स्थानीय अफसरों की ढीली कार्यशैली का फायदा उठाते हुए अब उन्होंने फिर से बागपत, गाजियाबाद व शामली जनपद के हिस्से में आने वाले पानी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इस कारण पूर्वी यमन नहर सूखी पड़ी है। बिना पानी नहर से जुडे़ लाखों किसानों की कई हजार बीघे फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से पूर्वी यमन नहर सूखी पड़ी है। इस कारण किसानों की फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं। गत माह गंगनहर के अफसरों ने मनमानी करते हुए 700 के बजाय 200 क्यूसेक पानी छोड़ा था। अब 200 क्यूसेक पानी भी बंद कर दिया गया है। पूर्वी यमन नहर में पानी छुड़वाने को लेकर प्रतिदिन सैकड़ों शिकायतें विभागीय अफसरों से की जा रही हैं। स्थानीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता यशवीर तोमर, राजवीर एडवोकेट, ग्राम प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई वीरपाल पंवार से बात की गई तो उनका कहना था कि पूर्वी यमन नहर में पानी छोड़ने के लिए  मांग की जा रही है, कोई सुनवाई नहीं हो रही। एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि बिन पानी किसानों की फसलें बर्बाद नहीं होने दी जाएंगी। शीघ्र ही विभागीय अफसरों से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed