फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Approved files in office, budget of Rs 35 lakh returned

Baghpat News: स्वीकृत फाइलें दफ्तर में, 35 लाख का बजट वापस

Wed, 27 Mar 2024 03:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Approved files in office, budget of Rs 35 lakh returned
बागपत। जिला समाज कल्याण विभाग में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार उत्पीड़न आर्थिक सहायता योजना की 15 फाइलें विभाग से स्वीकृत होने के बाद विभाग में दबी रहीं जबकि 35 लाख रुपये बजट वापस चला गया। इसके चलते लाभार्थियों को लाभ लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार उत्पीड़न आर्थिक सहायता योजना से पीड़ितों को लाभ देने के लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 64 लाख रुपये बजट जारी किया था। लाभ लेने के लिए थानों में दर्ज मुकदमों के पीड़ितों ने आवेदन किया। जिसमें 15 फाइलों को पिछले साल जून 2023 में अफसरोंं ने स्वीकृति दे दी, लेकिन आठ महीने बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

उधर शासन से जारी 64 लाख में से 29 लाख रुपये लाभार्थियों के खातों में भेज दिए गए लेकिन जून माह में स्वीकृत 15 फाइलों का बजट नहीं भेजा गया। इससे अत्याचार उत्पीड़न आर्थिक सहायता योजना का शेष बजट 35 लाख रुपये वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते रहे विभाग के अधिकारी
जून माह में जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा का तबादला बुलंदशहर होने के बाद रश्मि यादव को जिला समाज कल्याण अधिकारी नियुक्त किया गया। आठ जनवरी से जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव छुट्टी पर हैं। जिसके बाद समाज कल्याण विभाग का चार्ज पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा और फिर जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय को दिया गया।

मुझे एक माह पहले ही विभाग का चार्ज मिला है। लाभार्थियों को लाभ नहीं दिलाने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में पता कराकर जांच कराई जाएगी। - विपिन मैत्रेय, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed