{"_id":"61953ac5cbc751400272e19b","slug":"apply-for-my-school-meri-pehchan-program-by-30-baghpat-news-mrt5651452115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम के लिए 30 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम के लिए 30 तक आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीन सदस्यीय समिति करेगी चिह्नित विद्यालयों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों के नामांकन, ठहराव के लिए शासन ने मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्राथमिक व प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रभारी को 30 नवंबर तक पांच सौ शब्दों में स्कूल का विवरण व चार फोटोग्राफ के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर आवेदन करना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से एक प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रभारी को छात्र संख्या, छात्रों की औसत उपस्थिति, बच्चों को उनकी रुचि के आधार पर खेलकूद क्रियाओं में प्रतिभागिता, स्कूल में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर प्रोजेक्टर, खेलकूद की सामग्री की उपलब्धता, स्कूल में सफाई व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और शौचालयों की क्रियाशीलता, पुस्तकालय की व्यवस्था एवं क्रियाशीलता के बारे में पांच सौ शब्दों में पूरा विवरण देना होगा। स्कूलों द्वारा की गई सूचनाओं की पुष्टि स्थलीय निरीक्षण कर की जाएगी। समिति चिह्नित किए गए स्कूल का विवरण फोटोग्राफ सहित मेल के माध्यम से दस दिसंबर तक एससीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी।