फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Application process completed for admission in private schools

Baghpat News: निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रकिया पूरी

Tue, 07 Mar 2023 08:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 07 Mar 2023 08:15 AM IST
विज्ञापन
Application process completed for admission in private schools
बागपत। निजी स्कूलों में आईटीई के तहत प्रवेश के लिए पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला स्तर के आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। 12 मार्च को पहली लाटरी के बाद चार अप्रैल तक निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिलाया जाता है। छह से 28 फरवरी तक प्रवेश के पहले चरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब दस मार्च तक जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा और 12 मार्च को पहली लाटरी निकाली जाएगी। चार अप्रैल तक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश दिलाया लाएगा। प्रवेश के लिए दूसरे चरण में 14 मार्च से छह अप्रैल तक आवेदन और सात अप्रैल से 19 अप्रैल तक आवेदनों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 28 अप्रैल तक छात्रों का प्रवेश विद्यालयों में कराया जाएगा। प्रवेश के तीसरे चरण में 20 अप्रैल से 12 मई तक आवेदन किए जाएंगे और 12 से 23 मई तक आवेदन का सत्यापन कर छात्रों का विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है, अब जिला स्तर पर आवेदन का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद 12 मार्च को लाटरी निकालकर छात्रों का निजी विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed