फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Application of 240 class X students canceled due to negligence

मदरसा बोर्ड: छोटी लापरवाही से दसवीं के 240 छात्रों के आवेदन निरस्त

Wed, 01 Mar 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Application of 240 class X students canceled due to negligence
बागपत। मदरसा बोर्ड से दसवीं की पढ़ाई करने के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की छोटी से गलती से उनके आवेदन निरस्त हो गए। जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जांच में दस्तावेजों का मिलान नहीं होने पर 240 छात्रों के आवेदन निरस्त कर दिए।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड से जिले में मदरसा इस्माईल अरेबिक कालेज संचालित है, जहां से दसवीं कक्षा की पढ़ाई करने के लिए 240 छात्रों ने आवेदन किया। जिनकी जांच के लिए शासन ने 27 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की थी। मदरसा बोर्ड से दसवीं कक्षा के लिए किए गए आवेदनों में छात्रों से लेकर कालेज की लापरवाही उजागर हुई। आवेदन करने वाले छात्रों के फार्म व प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में नहीं भेजी गई। जहां आवेदनों की जांच में दस्तावेजों का मिलान नहीं होने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए। जिसका डाटा पोर्टल पर दर्ज कर शासन को भेज दिया गया।
विज्ञापन


छात्रों के एक साल पर संकट मंडराया
मदरसा बोर्ड से दसवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के आवेदन निरस्त होने से उनके एक साल की पढ़ाई पर संकट मंडराने लगा है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मुख्यालय से दोबारा अवसर नहीं मिलने पर छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
आनलाइन आवेदन किए गए दस्तावेजों की प्रतिलिपि नहीं भेजी गई। जिस कारण सभी आवेदन निरस्त हो गए। दस्तावेजों की प्रतिलिपि मिलने मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता कर ठीक करा दिया जाएगा। - सुमन गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed