फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anushka of Baghpat trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसी अनुष्का, दिल्ली-मुंबई से घर वापसी

Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anushka of Baghpat trapped in Ukraine
यूक्रेन में फंसी बागपत की अनुष्का
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया भर में बढ़ गया है। यूक्रेन की नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी ओडेशा में पढ़ाई की रही नगर की छात्रा अनुष्का छुट्टी के बावजूद घर नहीं लौट पा रही है। छात्रा का कहना है कि भारतीय दूतावास ने तीन अप्रैल तक इंतजार करने के लिए कहा है।

मेरठ रोड निवासी ओमवीर ढाका ने बताया कि उनकी बेटी अनुष्का ढाका यूक्रेन की नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी ओडेशा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। यूनिवर्सिटी ने 16 मार्च से तीन अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया था। यूक्रेन में लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। घर से बाहर निकलने वालों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। अनुष्का ढाका समेत उत्तर प्रदेश के यहां करीब तीन सौ छात्र-छात्राएं फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास से संपर्क कर ओडेशा से यूक्रेन की राजधानी कीवी तक ले जाने के लिए मदद मांगी गई, लेकिन दूतावास ने कहा कि तीन अप्रैल तक धैर्य रखें। उधर, मुंबई बंद किए जाने के बाद वहां रह रहे जिले के लोग भी घरों में सिमट गए हैं। दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग देहात के अपने घरों की तरफ वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed