फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Antiquities started being found during excavations

Baghpat News: खोदाई में पुरावशेष मिलने हुए शुरू

Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Antiquities started being found during excavations
कुर्डी टीले पर खोदाई करते मजदूर। संवाद
बड़ौत। कुर्डी गांव के टीले पर भारतीय विरासत संस्थान के उत्खनन करने पर ट्रेंच में बुधवार को पुरावशेष मिलने शुरू हो गए। उनको पॉटरी यार्ड में रखा जा रहा है। वहीं शोधार्थियों ने टीले पर बिखरे खंडित पुरावशेषों को एकत्र किया।
विज्ञापन

भारतीय विरासत संस्थान के महानिदेशक एवं कुलपति डॉ. बुद्ध रश्मि मणि के निर्देशन में 20 जनवरी से कुर्डी के टीले पर उत्खनन कार्य शुरू किया गया था। संस्थान के 14 शोधार्थी भी उत्खनन कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ऊपरी सतह से साक्ष्य एकत्रित करने के अलावा तीन स्थानों पर बनाए गए 4-4 ट्रेंच पर भी काम शुरू हो गया है। खास बात यह है कि आठ इंच की खोदाई से ही टीले के राज बाहर आने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोधार्थियों को काफी मृदभांड समेत अन्य पुरावशेष प्राप्त हो रहे हैं। इन सभी को अब पॉटरी यार्ड में सुरक्षित किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही टीम को यहां से अहम पुरावशेष मिलेंगे। टीम में शामिल शोधार्थी टीले पर बिखरे पुरावशेषों को एकत्र करने के साथ अपने-अपने ट्रेंचों में खोदाई भी कर रहे हैं।

वहीं बाहरी लोगों का टीले पर आवागमन बंद कर दिया गया है। उधर, तिलवाड़ा के आला टीले पर चल रहा उत्खनन बुधवार को भी किया गया, जहां एक ट्रेंच के अलावा किसी भी ट्रेंच की खोदाई में अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed