फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Antigen test found 22 dengue and eight malaria patients

Baghpat News: एंटीजन जांच में डेंगू के 22 और मलेरिया के आठ मरीज मिले

Mon, 30 Sep 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 30 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Antigen test found 22 dengue and eight malaria patients
बागपत। यहां बुखार के बाद डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। एंटीजन जांच में डेंगू के 22 मरीज मिले तो मलेरिया के आठ मरीज मिले हैं। इनकी अब एलाइजा जांच कराई जाएगी। वहीं बुखार के मरीजों से अस्पताल के बैड भर गए तो मरीजों को आयुष्मान वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है। डेंगू के मरीजों के लिए भी अलग से वार्ड में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक महीने से जहां वायरल के मरीजों की भरमार है, वहीं अब डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को सिसाना व ट्योढी गांव में दो डेंगू के मरीज मिले थे। इसके अलावा बागपत शहर में निरोजपुर रोड व गौरीपुर गांव में भी डेंगू के दो मरीज मिले हैं, जिनको जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटीजन से डेंगू की जांच की जा रही है। इसमें 22 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, जिनकी अब एलाइजा जांच कराई जाएगी और उसके बाद उनको भर्ती किया जाएगा। आरोग्य मेले में आठ मरीजों को मलेरिया की भी पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अस्पताल में 30 मरीज भर्ती
वायरल के कारण निजी चिकित्सकों के साथ ही मरीज जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे है। जिला अस्पताल के वार्ड फुल हो चुके है, जहां 30 मरीज भर्ती है। इससे मरीजों को आयुष्मान वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है। वहां ऐसे मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनकी प्लेटलेट्स कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज लगेगा स्वास्थ्य शिविर
बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत ने बताया कि सिसाना व ट्योढी गांव में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को कैंप लगाएगी। दोनों गांव में अधिकतर घरों में वायरल के मरीज हैं। टीम जांच करने के बाद दवाई देगी और डेंगू व मलेरिया की जांच की जाएगी।
--

आरोग्य मेले में बुखार के 68 मरीज पहुंचे
बागपत। जिले में 23 पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले में 1116 मरीजों ने अपनी जांच कराई। मेले में 68 मरीज बुखार के पहुंचे तो त्वचा रोग के 129 मरीज पहुंचे। प्रभारी सीएमओ डॉ़ यशवीर सिंह ने बताया कि बुखार व त्वचा रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। गांवों में शिविर लगवाए जा रहे हैं।

---


वर्जन
- जिले में एंटीजन जांच में 22 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। एलाइजा जांच में अभी तक दो मरीजों को डेंगू की पुष्टि है। लगातार मरीजों की जांच की जा रही है और उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। - सावित्री कुमारी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed