फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements set fire to fruit shop

असामाजिक तत्वों ने लगाई फलों की दुकान में आग

Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements set fire to fruit shop
आग की लपटों ने नजदीक की सराफ की दुकान को भी चपेट में लिया
विज्ञापन

फल विक्रेता को दो लाख और सराफ को 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ
बड़ौत। मुख्य बाजार में नेहरू मूर्ति के पास सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने फलों की दुकान में आग लगा दी। इसमें करीब दो लाख के फल जलकर राख हो गए। आग की लपटों ने नजदीक की सराफ की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे सराफ की दुकान मेें भी हजारों का सामान जल गया। सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पठानकोट मोहल्ला निवासी सोनू की मुख्य बाजार में फलों की दुकान है। सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। इससे वहां रखे करीब दो लाख के फल जल गए। आग की लपटें पड़ोसी सराफ राकेश वर्मा की की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इससे दुकान के अंदर रखे फर्नीचर, इनवर्टर बैटरी सहित बिजली के उपकरण जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। फल विक्रेता सोनू ने दो लाख और सराफ राकेश वर्मा ने 20 हजार का नुकसान बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed