{"_id":"63470cd0b7ae0c3f39054888","slug":"another-dengue-patient-found-in-daha-baghpat-news-mrt6093108136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा में मिला एक और डेंगू का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा में मिला एक और डेंगू का मरीज
विज्ञापन
बागपत/दोघट। दाहा गांव में डेंगू का एक और मरीज मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं। गांव में पहले भी दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। एक और केस मिलने से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। गांव में जांच न होने के कारण ग्रामीणों को प्राईवेट लैब में जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
दाहा गांव के आमिर पुत्र गुलशेर में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खून की जांच की सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी पर खून की जांच न होने के कारण ग्रामीणों को प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। गांव में पहले ही दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है, अब नया केस मिलने से ग्रामीणों को बीमारी का डर सता रहा है।
ग्रामीणों ने गांव में खून की जांच कराने और गांव में दवाई का छिड़काव कराने की मांग की है। गांव के तनवीर, देंवेंद्र, यमेंद्र और राहुल तोमर का कहना है कि गांव की पीएचसी पर एलटी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। लोगों को मजबूरन प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एलटी की नियुक्ति कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने पीएचसी पर नियमित एलटी की नियुक्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
----
कोट...
- दाहा गांव में डेंगू का मरीज मिलने पर अब मरीजों की संख्या 16 हो गई है। एलटी की कमी के कारण एलटी तीन दिन दाहा और तीन दिन टीकरी में जांच करता है। गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ