फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ankit Baliyan Murder Case: Khap Leaders to Meet DM and SP Today, Further Strategy to Be Decided After Talks

अंकित बालियान हत्याकांड: आज डीएम-एसपी से खाप चौधरियों की वार्ता, पंचायत में तय हुई ये बात

Sat, 12 Sep 2026 10:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बंतीखेड़ा में हुई पंचायत में निर्णय लिया गया कि शनिवार को डीएम और एसपी से वार्ता की जाएगी। अधिकारियों से बातचीत के बाद आगे की रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: Khap Leaders to Meet DM and SP Today, Further Strategy to Be Decided After Talks
पंचायत में मौजूद खाप नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर शुक्रवार शाम उनके आवास पर खाप चौधरियों और समाज के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में तय किया गया कि शनिवार को दोपहर 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी के साथ वार्ता की जाएगी। अधिकारियों से बातचीत के बाद ही आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल पंचायत में किसी आंदोलन या कार्यक्रम की तारीख घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन


पंचायत में जुटे खाप चौधरी और समाज के लोग
अंकित बालियान के आवास पर हुई पंचायत में भाकियू अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी समेत कई खापों के चौधरी, थांबेदार, बुजुर्ग और समाज के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


पंचायत में अंकित को न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह परिवार और समाज के लिए बेहद दुख की घड़ी है। अंकित के परिवार के साथ पूरा गांव और समाज खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रशासन से वार्ता, फिर लिया जाएगा फैसला
पंचायत में सभी लोगों ने अपनी बात रखी। आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि तत्काल किसी आंदोलन या कार्यक्रम की घोषणा नहीं की जाएगी। पहले शासन-प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और उनके जवाब व कार्रवाई के बारे में जानकारी ली जाएगी।

बाबा श्याम सिंह ने बताया कि डीएम और एसपी ने शनिवार सुबह 11 बजे वार्ता का समय दिया है। कलक्ट्रेट सभागार में होने वाली बैठक में बालियान खाप के बाबा नरेश टिकैत, गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह और अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी समेत अन्य खाप प्रतिनिधि शामिल होंगे।
 

अधिकारियों से बातचीत के बाद बनेगी आगे की रणनीति
पंचायत में मौजूद लोगों से अपील की गई कि वे शनिवार को पुलिस-प्रशासन के साथ होने वाली वार्ता तक इंतजार करें। अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद जो परिस्थितियां सामने आएंगी, उनके आधार पर सभी की सहमति से आगे का निर्णय लिया जाएगा।

पंचायत में यह भी तय किया गया कि समाज से जुड़े किसी भी अगले कदम की जानकारी और निर्णय सभी की सहमति से लिया जाएगा।

 

26 अगस्त को हुई थी अंकित की हत्या
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर चार शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी।

31 अगस्त की सुबह पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी शूटर सुमित और मोहित मारे गए थे। हत्याकांड में सत्यम कादियान और आर्यन संधु वांछित चल रहे हैं। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पंचायत में ये लोग रहे मौजूद
पंचायत में बाबा संजय कालखंडे, सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान, सुरेंद्र सिंह तोमर, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, शोकिंद्र सिंह, अजय चौधरी, विदेश मलिक, आशीष चौधरी और प्रभात मलिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed