फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   animal health center turned into ruins

Baghpat News: खंडहर में तब्दील हुआ पशु स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 03 Feb 2023 09:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
animal health center turned into ruins
रटौल में बना पशु केंद्र
रटौल। रटौल में लाखों रुपये की लागत से बना पशु चिकित्सा केंद्र चिकित्सक की तैनाती के अभाव में खंडहर में तब्दील हो गया है। पशु चिकित्सक न होने के कारण पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालक पशुओं का प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराने के लिए विवश है।
विज्ञापन

रटौल कस्बे में वर्ष 2020 में पशु चिकित्सा केंद्र का निर्माण कराया था। केंद्र पर एक चिकित्सक नियुक्त किया था, जिसका कुछ समय पर स्थानांतरण हो गया था। चिकित्सक के स्थानांतरण होने के बाद केंद्र पर दूसरा चिकित्सक या स्टॉफ नियुक्त नहीं किया। केंद्र में स्टॉफ नियुक्त न होने व रख-रखाव के अभाव में बिल्डिंग खंडहर होने लगी है। केंद्र के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण कस्बे के अलावा आस-पास के गांव के पशुपालकों को प्राइवेट चिकित्सकों से पशुओं का इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पशुपालक आबिद अली ने बताया कि कस्बे के पशु चिकित्सा केंद्र पर स्टाप की तैनाती न होने के कारण पशुओं का इलाज प्राइवेट चिकित्सक से कराना पड़ता है। पशुपालकों को केंद्र का लाभ नहीं मिल रहा है। इरशाद चौधरी ने बताया कि स्टॉफ और रख-रखाव के अभाव में केंद्र पर गंदगी के अंबार लगे हैं। बिल्डिंग भी खंडहर में तब्दील हो रही है। योगेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में केवल कस्बे में ही पशु चिकित्सा केंद्र है। केंद्र पर स्टॉफ न होने के कारण कस्बे के अलावा आस-पास के गांव के पशुपालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादिर अली का कहना है कि कस्बे के चिकित्सा केंद्र पर चिकित्सक न होने के कारण पशुपालकों को खेकड़ा जाना पड़ता है या फिर प्राइवेट चिकित्सक से पशुओं का इलाज कराना पड़ता है।

---
वर्जन
- केंद्र पर एक चिकित्सक की नियुक्ति की गई थी। चिकित्सक का दूसरे स्थान पर स्थानांतरण हो गया था। इस बारे में शासन को अवगत कराया जा चुका है। स्टॉफ मिलने पर चिकित्सक नियुक्त किया जाएगा। - डॉ. रवीश कसाना प्रभारी खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed