फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   anil murder;s reason was despute for alcohol

शराब पीने के विवाद में हुई थी अनिल की हत्या

Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
anil murder;s reason was despute for alcohol
शराब पीने के विवाद में हुई थी अनिल की हत्या
विज्ञापन

बड़ौत। छछरपुर गांव में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या शराब पीने को लेकर हुए विवाद में हुई थी। इस मामले में युवक के बड़े भाई ने गांव के ही दो युवकों को नामजद कराते हुएशुक्रवार को हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

बुधवार रात अनिल पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी छछरपुर अपने चार दोस्तों के साथ अपने खेत में गया था। देर रात उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई संजीत ने बबलू पुत्र दुर्गेश, जोनू पुत्र रोहताश को नामजद कराते हुये रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अभी तक इस हत्या के पीछे शराब पीने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। इसी विवाद में बबलू ने गोली चलाई थी जिससे अनिल की मौत हुई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार तक इस हत्याकांड का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed