फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry farmers burnt mill small slips

गुस्साए किसानों ने मिल की पर्चियां जलाईं

Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers burnt mill small slips
बड़ौत के मलकपुर में मिल द्वारा जारी पर्चीयों को जलाते किसान। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ बरवाला गांव में किसानों की पंचायत में निर्णय लिया गया कि मिल को कोई गन्ना नहीं देगा और आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर मलकपुर मिल द्वारा जारी पर्चियों की होली जलाई गई।
विज्ञापन

 

बरवाला गांव में जगवीर सिंह बासौली की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों का कहना था कि समिति के द्वारा 72 क्रय केंद्र पर किसानों ने प्रस्ताव दिए थे। वे अन्य मिलों के क्रय केंद्र लगवाने के लिए गन्ना समिति को भेजे थे। लेकिन समिति ने 72 क्रय केंद्रों को मलकपुर मिल का ही प्रस्ताव कर गन्ना आयुक्त को भेज दिया। समिति ने किसानों के साथ धोखा किया है। महापंचायत में इसका जवाब समिति के चेयरमैन से मांगा जाएगा। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुनेश बरवाला ने सुझाव रखा कि हर गांव में मिल क्षेत्र के दो-दो आदमी लेकर एक संघर्ष समिति बनाई जाए और फिर महापंचायत रखी जाए। जिसका स्थान व तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन

 

गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि मिल में कोई किसान गन्ना न दे इसके लिये आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संचालन मुनेश बरवाला ने किया। पंचायत में घसीटा सिंह, सोहनपाल, इंद्रपाल, उपेंद्र प्रधान, कृष्णपाल, दीपक, संजू तोमर, शैलेश, चरणसिंह, उदयवीर, राजवीर, रविंद्र सिंह आदि रहे।  वहीं, दूसरी ओर गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन रामकुमार सिंह के नेतृत्व में मिल द्वारा किसानों को जारी की गई पर्चियों की होली जलाई और मिल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि किसी भी हाल में मलकपुर मिल को गन्ना नहीं दिया जाएगा। चाहे कुछ भी हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed