{"_id":"5f5bbfb68ebc3e2bb7620ac2","slug":"anger-erupted-over-two-farmers-being-declared-dead-baraut-news-mrt500725950","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किसानों को मृत घोषित करने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किसानों को मृत घोषित करने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
मलकपुर गन्ना समिति का मामला, किसानों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर गन्ना समिति के एक गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा जिवाना गुलियान के दो किसानों को मृतक दर्शाया दिया गया। इसके विरोध में किसानों शुक्रवार को समिति पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। मांग जल्द पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
किसानों ने बताया कि गन्ना पर्यवेक्षक ने जिवाना गुलियान गांव निवासी हरपाल सिंह पुत्र शिव नारायण का एक साल पहले मलकपुर चीनी मिल से बेसिक कोटा बंद कर दिया था। लगातार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला। बाद में आरटीआई में बताया गया कि उसे मृतक दर्शा रखा है और उसका नाम का बेसिक कोटा गांव के ही गन्ना किसान गुलवीर पुत्र धूम सिंह व संजय कुमार पुत्र आनंद के नाम 50-50 प्रतिशत चढ़ा दिया। ऐसा ही दूसरा मामला ओमकार पुत्र रघुवीर निवासी जिवाना गुलियान का है। उसको भी मृतक दर्शाते हुए उसका बेसिक कोटा गांव ही एक महिला के नाम चढ़ा दिया। दोनों किसान काफी परेशान हैं। इस संबंध में मलकपुर गन्ना समिति के उप सचिव दीलिप सिंह ने बताया कि दोनों किसानों को मृतक दर्शाने वाले गन्ना पर्यवेक्षक का तुरंत ही तबादला कर दिया था। वह अब मथुरा में है। उसके खिलाफ जांच चल रही है। हंगामा करने वालों में देवेंद्र, प्रदीप, अशोक, जयप्रकाश, महेंद्र, जयवीर, सुनील, इलम सिंह, प्रवीण, आदेश, प्रताप शामिल रहे।