{"_id":"5a283d864f1c1bee688c01c7","slug":"anganwadi-union-s-walking-march-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी संघ का पैदल मार्च, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी संघ का पैदल मार्च, हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागपत में हाईवे पर जुलूस निकालकर नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत 13 मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सदस्य दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उतरीं। राष्ट्रवंदना चौक से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। पीएम मोदी का मुखौटा लहराने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। संघ ने कहा मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कलक्ट्रेट में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) लोकपाल सिंह को मांग पत्र सौंपा।
बुधवार को कर्मचारी संघ की सदस्य जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में एकत्र हुई। यहां से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस बीच दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। सीओ दिलीप सिंह ने संघ की सदस्यों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं।
आंगनबाड़ियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। डीएम कैंप कार्यालय के सामने हाईवे पर बैठकर विरोध व्यक्त किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे को आंगनबाड़ियों ने लहराया तो पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
संघ ने कहाआंगनबाड़ी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। 15 हजार और सहायक को 10 हजार मानदेय, एक माह का वार्षिक अवकाश, मुख्य सेविकाओं के सभी रिक्त पदों भर्ती, ट्रेड यूनियन एक्ट में दर्ज आंगनबाड़ी संघ को मान्यता, तीसरे माह समस्या को सुनें, 15 दिन का मानदेय सहित चिकित्सा अवकाश, कार्यक्रम विकेंद्रीकृत कर सामान खरीदने दिया जाए, केंद्रों की मरम्मत, मीटिंग हॉल और फीडिंग के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर दिया जाए, आंगनबाड़ियों को वार्षिक वृद्धि होनी चाहिए।
उन्होंने एडीएम लोकपाल सिंह को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, गीता देवी, राजेश, सुनीता, ममता, रामवती, बेबी, बीना शर्मा, मुनेश, सीमा, मंजू, बबीता गुप्ता, राकेश, रेखा, पवित्रा, क्षमा, दर्शना, सुमनलता, सत्यवती, सुदेश, बबीता आदि मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि परियोजना कार्यालयों पर धरना जारी रहेगा।
उधर, राष्ट्र वंदना चौक से संघ का पैदल मार्च शुरू हुआ जो सिसाना होते कलक्ट्रेट पर जाकर समाप्त हुआ। पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस भी आंगनबाड़ियों के साथ चलीं।
हाईवे पर बेहोश हो गईं दो सहायक
बागपत। पैदल मार्च के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के निकट आंगनबाड़ी सहायक कविता ढिकौली और पूजा फैजपुर निनाना बेहोश हो गई। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा अन्य कई की हालत बिगड़ गई थी।
हाईवे जाम, संघ ने की नारेबाजी
बागपत। डीएम के कैंप कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी नारेबाजी और हंगामा हुए बीच सड़क पर बैठ गई। इससे हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर रोड से हटाकर कलक्ट्रेट में लेकर गए।
पीएम-सीएम पर बिगड़े बोले
बागपत। आंगनबाड़ी संघ की सदस्यों ने पैदल मार्च के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस पैदल मार्च की वीडियो खंगाल रही है। सीओ दिलीप सिंह ने कहा जांच कराई जा रही है।