{"_id":"67820f1dee58ce2f500976e8","slug":"android-found-in-a-sack-of-urea-fertilizer-baghpat-farmer-returned-to-owner-from-gujrat-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी: भईया कट्टे में फोन मिला है; आकर ले जाओ! यूरिया के बोरे में गुजराती का मोबाइल, किसान ने लाैटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी: भईया कट्टे में फोन मिला है; आकर ले जाओ! यूरिया के बोरे में गुजराती का मोबाइल, किसान ने लाैटाया
Sat, 11 Jan 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:00 PM IST
सार
बागपत जनपद निवासी एक किसान को यूरिया के बोरे में मोबाइल मिला। उसने मोबाइल चार्ज कर मालिक से बात की और उसे फोन लाैटा दिया। किसान की ईमानदारी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
मोबाइल के साथ किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के गलेहता गांव में एक किसान ने ईमानदारी का परिचय दिया। किसान प्रवीण वालिया को यूरिया खाद के बोरे में एक मोबाइल मिला। किसान ने मोबाइल में आई मिस्ड कॉल पर बात की तो वह गुजरात की फर्टिलाइजर कंपनी के कर्मचारी का निकला। किसान ने मोबाइल को डाकघर बिनौली से स्पीड पोस्ट कर कर्मचारी को भेजकर ईमानदारी परिचय दिया है।
विज्ञापन
किसान बिनौली सहकारी समिति से यूरिया खाद के बोरे लेकर गया था। शुक्रवार को उसने अपनी गेंहू की फसल में खाद डालने के लिए बोरा खोला तो उसमें एंड्रॉयड मोबाइल मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ सामूहिक हत्याकांड: नईम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, रात में यहां गया था वो, बेटे का फोन आते ही हुआ गायब
विज्ञापन
किसान ने घर आकर मोबाइल चार्ज कर खोला और उसमें आयी मिस्ड कॉल पर बात की तो यह मोबाइल गुजरात के सूरत में कृभको फर्टिलाइजर कंपनी में कार्यरत कर्मचारी अशोक तिरोले का निकला।
उसने किसान को बताया कि खाद की बोरे में पैकिंग करते समय मोबाइल यूरिया के बोरे में गिर गया था। उसने किसान का धन्यवाद दिया। क्षेत्र के लोगों ने भी किसान की ईमानदारी की प्रशंशा की है।