फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anas became topper in high school and Vishu Choudhary in intermediate.

Baghpat News: हाईस्कूल में अनस और इंटरमीडिएट में विशु चौधरी बने टॉपर

Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Anas became topper in high school and Vishu Choudhary in intermediate.
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में जनविजय इंटर कालेज कुर्डी नांगल के अनस ने जिले में टॉप किया वहीं इंटरमीडिएट में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के विशु ने जिले में पहला और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अन्य पांच विद्यार्थी भी प्रदेश की इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में जनविजय इंटर कालेज कुर्डी नांगल के छात्र अनस निवासी कुर्डी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चौधरी हुकम सिंह इंटर कालेज आदर्श नंगला की छात्रा अवंतिका निवासी आदर्श नंगला ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और सावन पब्लिक इंटर कालेज छपरौली की साक्षी शर्मा निवासी मलकपुर ने 95.1 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत के विशु चौधरी निवासी बिनौली रोड बड़ौत ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला और प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्री शांति सागर दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज छपरौली की प्रिया निवासी कुर्डी ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान व प्रदेश में छठा और श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज की गरिमा तोमर ने 96.60 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तृतीय व प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रदेश की टॉप टेन इंटर सूची में इन्होंने भी बनाई जगह
वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत के कार्तिक और चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज ग्वालीखेड़ा के श्लोक वर्मा का 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर परीक्षा में जिले में चतुर्थ व प्रदेश में नौवां स्थान रहा। इनके अलावा गॉडविल इंटर कॉलेज किरठल के अभिषेक का 96 प्रतिशत अंक लेने पर जिले में पांचवां व प्रदेश में दसवां स्थान आया है।

------
हाईस्कूल में बालिकाओं तो इंटरमीडिएट में बालकों का दबदबा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में टॉपरों में जहां बालिकाओं का दबदबा रहा, वहीं इंटरमीडिएट के टॉपरों में बालकों ने दबदबा दिखाया। जिले की हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में 12 छात्र-छात्राओं में नौ बालिकाओं को स्थान मिला है जबकि इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में 17 छात्र-छात्राओं में से आठ छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है।
-----

हाईस्कूल के जिले में टॉप टेन छात्रों की सूची
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल

अनस प्रथम 96.00 जन विजय इंटर कालेज कुर्डी नांगल
अवंतिका चौधरी द्वितीय 95.50 चौधरी हुकम सिंह इंटर कालेज आदर्श नंगला
साक्षी शर्मा तृतीय 95.17 सावन पब्लिक इंटर कालेज छपरौली
अर्ची चतुर्थ 94.83 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
मानसी पंचम 94.50 नेताजी सुभाष चंदबोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेलागढ़ी
अनुषी पंचम 94.50 श्री राजेश पायलट पब्लिक हाईस्कूल गांवड़ी
किट्टू छठा 94.33 मां सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल बड़ौत
जिया सातवां 94.17 सावन पब्लिक इंटर कालेज छपरौली
अवि तोमर आठवांं 93.67 मां सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल बड़ौत
जिज्ञासा नौवां 93.50 शांति देवी गल्र्स इंटर कालेज फजलपुर
शैली नौवां 93.50 नेताजी सुभाष चंदबोस मैमोरियल इंटर कालेज तवेलागढ़ी
शिवांग दसवां 93.33 आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज किशनपुर बराल
------
इंटरमीडिएट के जिले में टॉप टेन छात्रों की सूची
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
विशु चौधरी प्रथम 97.60 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत
प्रिया द्वितीय 96.80 श्री शांति सागर दिगंगर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज छपरौली
गरिमा तोमर तृतीय 96.60 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत
कार्तिक चतुर्थ 96.20 वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत
श्लोक वर्मा चतुर्थ 96.20 चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज ग्वालीखेड़ा
अभिषेक पांचवा 96.00 गॉडविल इंटर कॉलेज किरठल
स्वाति कौशिक छठा 95.80 आरवी इंटर कॉलेज जागौस
स्नेहा छठा 95.80 चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज ग्वालीखेडा
अवनी तोमर सातवां 95.00 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत
श्रेया शर्मा आठवां 94.80 आरवी इंटर कॉलेज जागौस
वैभव आठवां 94.80 चौधरी हुकुम सिंह इंटर कालेज आदर्श नंगला
ऋषभ चौधरी नौवां 94.60 जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा
योगेश नौवां 94.60 एसवीएम इंटर कालेज छपरौली
खुशी चौधरी नौवां 94.60 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत
आरुषि दसवां 94.40 धर्मसिंह सरस्वती बालिका इंटर कालेज बड़का
अर्पित शर्मा दसवां 94.40 चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज ग्वालीखेड़ा
रोहित दसवां 94.40 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed