{"_id":"6ac7fa8fb68f1f461c00566b","slug":"ananya-was-getting-ready-for-school-she-was-found-clinging-to-her-mother-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160228-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्कूल के लिए तैयार हो रही थी अनन्या, मां से लिपटी हुई मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्कूल के लिए तैयार हो रही थी अनन्या, मां से लिपटी हुई मिली
विज्ञापन
खेकड़ा। हादसे में अपनी मां के साथ जान गंवाने वाली व्यापारी की बेटी अनन्या को आधे घंटे बाद स्कूल जाना था, जो मौत होने के बाद अपनी मां के शव से लिपटी हुई मिलें। हादसे से थोड़ी देर पहले ही उनके बड़े बेटे श्रेय स्कूल गए थे और पिता विनय जैन, उनकी मां शशी जैन मंदिर गई थीं। इसके चलते उनकी जान बच गई।
व्यापारी अंकुर जैन का बड़ा बेटा श्रेय काठा के स्कूल में दसवीं का छात्र है, जबकि उनकी बेटी अनन्या कस्बे के ही प्ले स्कूल में जाती थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे बस आने पर श्रेय को छोड़ने के लिए उनके पिता अंकुर जैन मकान से नीचे आए। इससे पहले व्यापारी के पिता विनय जैन, मां शशी जैन रोजाना की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जा चुके थे। अनन्या को साढ़े आठ बजे स्कूल जाना था, जिसके लिए अनन्या तैयार हो रही थी। अंकुर जैन खुद ही अनन्या को रोजाना स्कूल छोड़कर आते थे लेकिन अनन्या के स्कूल जाने से पहले ही हादसा हो गया।
-एक माह पहले मनाया था अनन्या का जन्मदिन
परिजनों ने बताया कि अंकुर जैन के परिवार के सदस्य बेटी अनन्या को काफी प्यार करते थे। एक माह पहले आठ सितंबर को अनन्या का जन्मदिन था, जिस पर परिजनों और रिश्तेदारों ने पार्टी भी की थी। पार्टी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे।
विज्ञापन
-छह साल पहले बोरे के नीचे दबने से हुई थी बेटे की मौत
किराना व्यापारी अंकुर जैन के साथ पहले भी हादसा हो चुका है। व्यापारी मोहित जैन ने बताया कि छह साल पहले अंकुर के ढाई साल के बेटे के ऊपर चीनी का बोरा गिर गया था, उसके लापता होने पर परिजनों ने तलाश किया तो चीनी के बोरे के नीचे दबा मिला था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वह दर्द दूर भी नहीं हुआ था और अब फिर से इतना बड़ा दर्द मिल गया।