{"_id":"6398c4906276aa39ed49d5d8","slug":"an-inspector-said-i-love-you-to-a-woman-constable-the-sp-set-up-an-inquiry-into-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही को बोला I Love You, ऑफिस में जमकर हंगामा, SP ने बैठाई जांच, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही को बोला I Love You, ऑफिस में जमकर हंगामा, SP ने बैठाई जांच, जानें पूरा मामला
Wed, 14 Dec 2022 12:01 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:01 AM IST
सार
Baghpat News : एक इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही को अपने ऑफिस में बुलाकर I Love You बोल दिया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। महिला सिपाही ने एसपी से शिकायत की है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन
- फोटो : Amar Ujala baghpat
विस्तार
बागपत में एक इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही को आई लव यू बोल दिया। महिला सिपाही ने एसपी के पास शिकायत की तो हंगामा शुरू हो गया। वहीं, एसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। इंस्पेक्टर के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन
एक थाने में इंस्पेक्टर ने तीन दिन पहले महिला सिपाही को देर शाम अपने कार्यालय में बुलाया। वहां उसके साथ अमर्यादित बातचीत की तो महिला सिपाही ने विरोध जताया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने विरोध करने के बाद भी महिला सिपाही को आई लव यू बोल दिया। इसको लेकर महिला सिपाही ने हंगामा कर दिया। इस मामले की शिकायत एसपी से करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने मामला बिगड़ता देख महिला सिपाही को समझाने का प्रयास किया। पीड़ित सिपाही ने सोमवार को एसपी से इंस्पेक्टर की शिकायत की। इस पर एसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू करा दी। वहीं, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
महिला सिपाही की शिकायत मिली है। उसके आधार पर जांच शुरू करा दी गई है। जांच में जिस तरह का मामला सामने आएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात