फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   An accused who pelted stones at the wedding procession arrested

Baghpat News: बरात की बस पर पथराव करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
An accused who pelted stones at the wedding procession arrested
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में बरात की बस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के बेहटा से शामली के राझड़ गांव में बरात की बस लौट रही थी। जिसमें सिसाना गांव व बरला जट गांव के युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसमें बैठे सिसाना गांव के युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर बरात की बस पर पथराव कर दिया था। जिसमें बस चालक संजय शर्मा, बंटी, सचिन, हाशिम समेत कई घायल हो गए थे। जिसके बाद पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। इस मामले में हरचंदपुर गांव के नरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह ने सिसाना गांव निवासी दीपक, गौरव, रितेश, सोनू, मोहित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। सीओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बरात की बस पर पथराव करने के मामले में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed