फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: An accused who assaulted JE caught

बागपत: जेई से मारपीट करने वाला आरोपी युवक दबोचा, भेजा जेल

Sun, 30 Aug 2020 02:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: An accused who assaulted JE caught
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के खेकड़ा में विद्युत निगम के जेई महिपाल सिंह के साथ मारपीट करने वाले गांव सुन्हैडा निवासी एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेई देहात महिपाल सिंह टीम के साथ क्षेत्र के गांव सुन्हैडा में बकायेदारों से वसूली करने के लिए गए थे। आरोप है कि वसूली के दौरान उस पर दो चचेरे भाइयों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया था। मारपीट की वीडियो भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपने लाल का चेहरे देख बेहोश हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल, शहीद की अंतिम यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने भी ग्रामीणों के साथ विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। जेई की तहरीर पर खेकड़ा कोतवाली में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शनिवार को एक आरोपी सुमित का चालान कर दिया गया। दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed