फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amit kept waiting for 18 years to kill his nephew for pride

Baghpat News: झूठी शान के लिए 18 साल भांजे को मारने के लिए अमित करता रहा इंतजार

Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Amit kept waiting for 18 years to kill his nephew for pride
- पहले जीजा, बहन और अब भांजे को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

मुकेश पंवार
बड़ौत। आखिकार मलकपुर गांव का अमन भी झूठी शान के भेंट चढ़ गया। उसके ही मामा ने अमन को मारने के लिए 18 साल तक लंबा इंतजार किया और जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही भांजे को मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि आरोपी अमित के सिर पर झूठी शान का बोझ था। वर्ष 2004 में मृतक अमन का पिता निरमेश परिवार की मर्जी के खिलाफ अमित की बहन को अपने साथ मलकपुर ले आया था और दोनों ने शादी कर दी थी, तभी से अमित के सिर पर खून सवार था।
हत्यारोपी अमित व मृतक अमन का पिता निरमेश काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे के घर पर आना-जाना था। इस दौरान निरमेश को अमित की बहन से प्रेम हो गया था और अमित की बहन भी निरमेश को पंसद करने लगी थी। इस बात का जब अमित को पता चला, तो उसने निरमेश के साथ मारपीट की और दोस्ती तोड़ दी थी। जिसके बाद निरमेश अमित की बहन को परिवार की मर्जी के खिलाफ मलकपुर गांव ले आया था और उसके साथ शादी रचा ली थी। शादी के बाद बेटा अमन पैदा हुआ। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अमित के सिर पर खून सवार था, उसने पहले निरमेश का अपहरण किया और बड़ौत में आवास विकास कालोनी में लाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

उसके कुछ दिनों बाद अमित ने अपनी बहन को भी गायब कर दिया था, जिसका आज तक पता नहीं चल सका। तब अमन मात्र दो साल का था। उसके बाद भी अमित के सिर पर झूठी शान का बोझ था और वह अमन की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन उसे मौका नहीं मिला। इस दौरान अमित ने कई ओर आपराधिक घटनाएं की, जिसमें वह कई बार जेल भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमानत पर बाहर आने के बाद अमन पर रखता था नजर
विभिन्न मामलों में सजा काट रहा अमित जब भी कोर्ट से जमानत लेकर बाहर आता, वह अमन पर नजर रखा, लेकिन उसे कभी मारने का मौका नहीं मिला। आखिकार 18 साल लंबे इंतजार के बाद अमित को मौका मिला और उसने अपने दोस्तों के साथ अमन को मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि अमन को भी पिता व मां की हत्या का कारण पता चल गया था और अमन भी मामा की जान का दुश्मन बन गया था। अमन अमित को मारता, इससे पहले ही अमित ने योजना बनाकर अमन को मौत के घाट उतार दिया।


नहीं मिला अमन का शव, तलाश जारी
बड़ौत। अमन की हत्या कर शव को यमुना नदीं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में अमन के शव की तलाश की, लेकिन वह उन्हें नहीं मिला।

वर्जन---
अमित को अपने भांजे से खतरा पैदा हो गया था। अमन मामा के खिलाफ कुछ करता, इससे पहले ही अमित ने अपने भांजे की हत्या की साजिश रच दी और कई ऐसे युवकों काे शामिल किया, जो उसके भी दोस्त थे और अमन के भी। योजना के तहत अमित ने अमन की हत्या कर दी। फिलहाल अमित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया-सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed