फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amar Ujala Special News: Forgery has in many states including Baghpat, four thousand quintals of ration were distributed to ten thousand ineligible people

सामने आया बड़ा गड़बड़झाला: दस हजार अपात्रों को बांट दिया चार हजार क्विंटल राशन, शासन ने गठित की एसआईटी

Sun, 21 Nov 2021 11:19 AM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Nov 2021 11:19 AM IST
सार

अपात्र कार्डधारकों के नाम पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन में अपडेट नहीं होने से बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। एसआईटी ने बागपत जनपद से इस मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Amar Ujala Special News: Forgery has in many states including Baghpat, four thousand quintals of ration were distributed to ten thousand ineligible people
राशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत सहित 26 जनपदों में दस हजार अपात्र कार्डधारकों को 80 लाख रुपये का करीब चार हजार क्विंटल राशन बांटे जाने का मामला पकड़ में आया है। वर्ष 2019 में काटे गए अपात्र कार्डधारकों के नाम पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन में अपडेट नहीं होने से यह गड़बड़झाला हुआ है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित की है। एसआईटी ने बागपत जनपद से इस मामले की जांच शुरू की है। शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ सहित अन्य 25 जनपदों में बारी-बारी जांच करेगी। इसके बाद कार्रवाई के लिए शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


मामला वर्ष 2019 के सितंबर और अक्तूबर माह का है। आपूर्ति विभाग ने जांच में अपात्र पाए जाने पर जनपद बागपत से 108 राशन कार्ड काटे थे। अन्य 25 जनपदों में भी इसी तरह जांच कर तकरीबन दस हजार अपात्र लोगों के राशन कार्ड काटे गए। काटे गए राशन कार्ड की रिपोर्ट सरकारी वेबसाइट एनआईसी (नेशनल इनफोरमेटिक्ससेंटर) पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। साथी पीओएस मशीन में अपडेट के लिए निर्माता कंपनी आर्मी इन्फोटेक के अधिकारियों को दी थी, ताकि अपात्र लोगों को राशन वितरण न हो सके। मगर, अपडेट नहीं होने के कारण 26 जनपदों में 80 लाख रुपये का तकरीबन चार हजार क्विंटल राशन अपात्र लोगों को बांट दिया गया। मामला शासन की पकड़ में आया तो गंभीरता से लेते हुए एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने बागपत जनपद से इस मामले की जांच शुरू की है। लखनऊ से पहुंची टीम अधिकारियों ने तीन दिन यहां रहकर रिकॉर्ड खंगाले। अन्य 25 जनपदों में बारी-बारी जांच होगी। 
विज्ञापन


इन जनपदों में हुआ वितरण
बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, हाथरस, रामपुर, संभल, अलीगढ़, कासगंज, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मेरठ, बदायूं, पीलीभीत, मैनपुरी, आगरा, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, बिजनौर, एटा, मथुरा, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय में मशीन को क्यों नहीं किया गया अपडेट
आपूर्ति विभाग के अफसरों के अनुसार हर माह की एक से चार तारीख तक पीओएस मशीनों को अपडेट करने का समय निर्धारित है। इसके बाद पांच तारीख से राशन वितरण शुरू होता है, जो 15 तक चलता था। इसके बाद 20 तारीख से राशन शुरू होता है, जो 30 तारीख तक चलता है। हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2019 के सितंबर और अक्तूबर माह में मशीनों को अपडेट नहीं किया गया। कंपनी के अधिकारी सर्वर डाउन होने की बात कर रहे है। मगर, एक या दो या फिर तीन से चार दिनों तक सर्वर डाउन रह सकता है, लेकिन एक साथ दो माह तक सर्वर डाउन रहे, यह बात हजम नहीं होती।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी

ऐसे पकड़ में आया मामला
वर्ष 2019 में तहसील में तैनात आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि पात्र लोगों ने राशन न मिलने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। इसके बाद शासन ने जांच कराई तो अपात्र लोगों का डाटा अपलोड मिला। तभी तत्काल प्रभाव से काटे गए कार्डों को मशीनों से हटाते हुए अपडेट कर दिया गया था। मगर, वर्ष 2020 में कोरोना काल के चलते गांव-गांव जांच करना संभव नहीं था। इसलिए अब टीम प्रत्येक जनपदों में जाकर जांच कर रही है।

एसआईटी गंभीरता से कर रही जांच
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि एसआईटी अपनी जांच गोपनीय रखती है। जिस जनपद में टीम जांच करने के लिए जाती है, वहां संबंधित विभाग के अफसरों से कुछ घंटे पहले ही संपर्क करती है, ताकि जांच किसी तरह भी प्रभावित ना हो। बाद में टीम संबंधित अधिकारियों से मिलती है और बिना बताए जांच स्थल पर पहुंच जाती है। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

पूर्व में हुई जांच के बागपत से 108 अपात्र लोगों के राशन कार्ड काटे गए थे। पीओएस मशीन की कंपनी आर्मी इन्फोटेक कंपनी को इसकी लिस्ट देकर अपडेट करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद मशीनें अपडेट नहीं की गई और राशन वितरण कर दिया गया। शासन स्तर से इसकी जांच करने के लिए लखनऊ से एसआईटी बागपत आई थी, जो हाल ही मेें जांच कर लौटी है। -  कृष्ण बल्लभ सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी।

कई बार सर्वर डाउन होने की वजह से मशीन का डाटा अपडेट नहीं हो पाता। सर्वर की वजह के कारण आपूर्ति विभाग द्वारा काटे गए राशन कार्ड अपडेट नहीं हुए होंगे। - आसिफ खान,  सिस्टम इंटीग्रेटर आफिसर, आर्मी इन्फोटेक कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed