फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Along with terrorism, it is necessary to end Jihadi ideology: Dr. Satyapal

आतंकवाद के साथ ही जेहादी विचारधारा खत्म करना जरूरी : डॉ. सत्यपाल

Thu, 22 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 22 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Along with terrorism, it is necessary to end Jihadi ideology: Dr. Satyapal
-पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अब आतंकी सिर उठाते हैं तो उनको घरों में घुसकर मारा जा रहा
विज्ञापन

-जांबाज सैनिकों के कारण सफल हुआ ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करके सख्ती का संदेश दिया
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आतंकवाद के साथ ही उस जेहादी विचारधारा को खत्म करना होगा, जिससे उनका ब्रेनवॉश करके आतंकी बनाया जाता है। वह विचारधारा खत्म हो जाएगी तो आतंकी पैदा नहीं होंगे। वह बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे थे।
डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे जांबाज सैनिकों के कारण सफल हुआ और हर किसी को सैनिकों का हौसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले बहुत आतंकी घटनाएं होती थी। मुंबई के 26/11 के हमले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था, मगर आतंकियों को जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अब आतंकी घटनाएं कम हुई है और कोई घटना होती है तो हमारी सरकार व सैनिक उनको घर में घुसकर मारते हैं। इस तरह दिल्ली में परिवर्तन होते ही यह बदलाव देखने को मिलता है। विपक्ष के सीजफायर पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि युद्ध सही नहीं होता है और सीजफायर हर किसी के लिए सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम की आतंकी घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। उसका बदला लिया गया और ऐसा करने वाले मारे गए। इसका संदेश भी दुनिया में चला गया कि हम आतंकवाद को खत्म कर देंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, चेयरमैन प्रदीप ठाकुर, चेयरमैन जुनैद फरीदी, जितेंद्र धामा प्रमुख, परमेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed