फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Alleged kidnapping of martyr's wife, villagers created ruckus

शहीद के पत्नी के अपहरण का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 31 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Alleged kidnapping of martyr's wife, villagers created ruckus
बड़ौत कोतवाली में महिला के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते बिजरौल गांव के ग्रा - फोटो : BARAUT
बड़ौत। गांव बिजरौल के ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर शहीद की पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। इनका आरोप था कि नामजद तहरीर देने के बाद भी मामले को पुलिस ने गुमशुदगी में दर्ज किया है। इन्होंने शहीद की पत्नी की हत्या की आशंका भी जताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाकर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि बेबी (45) पुत्री स्वर्गीय राजवीर के गांव के ही विशेष समुदाय के कुछ लोगों पर लाखों रुपये ले रखे थे। गत 30 अगस्त को बेबी रुपयों को वापस लेने गई थी लेकिन शाम तक भी वापस नहीं लौटी। यह जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सूचना पर नहीं पहुुंचा, इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद गत देर रात्रि कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और खानापूर्ति कर वापस लौट गई। इस मामले में बेबी के भाई अरविंद ने गांव के ही विशेष समुदाय के चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। बेबी की बरामदगी के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन

शहीद हो गए थे बेबी के पति
बड़ौत। विक्की ने बताया कि उसकी बहन की शादी छपरौली कस्बे में धर्मेंद्र के साथ हुई थी। वह सेना में जवान थे। लगभग 16 साल पहले धर्मेंद्र आसाम में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे, जिसके बाद उनकी बहन बिजरौल में घर पर ही रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed