{"_id":"60e4982d8ebc3e9ea7053e81","slug":"allegations-of-scam-in-the-purchase-of-medical-equipment-baghpat-news-mrt546179732","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर मेडिकल उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर मेडिकल उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में के उपचार के नाम पर ऑक्सीजन, बेड व अन्य मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्यपाल के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकारी कुव्यवस्था और असंवेदनशीलता की वजह से मौतों और बदहाली का सिलसिला बढ़ गया। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों की आड़ में बड़ा घोटाले किया जा रहा है। यूपी में बच्चों के वेंटिलेटर व जीवनरक्षक उपकरण खरीदने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा विभाग ने टेंडर की बाध्यता खत्म कर दी है। एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी से 17 लाख से 22 लाख रुपये में वेंटिलेटर की खरीद की जा रही है जबकि उसी मॉडल के वेंटिलेटर मध्यप्रदेश सरकार 11 लाख में खरीद रही है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में घोटाले करने वाले अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कराने, प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह सैन, ब्रह्म सिंह धामा, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद आसिफ, वसीम अहमद, फरमान, अब्दुल हमीद, इरशाद अली, हाशिम, उस्मान, साबिर, अनवर मौजूद रहे।