{"_id":"602abd968ebc3ee960756ee1","slug":"allegations-of-irregularity-on-the-contractor-baghpat-news-mrt52540352","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लगाया ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लगाया ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण को लेकर सोमवार को डौला के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने निर्माण करने वाली कंपनी के ठेकेदार पर कार्य में अनियमितता करने का आरोप लगाया। डीएम राज कमल यादव से शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि मेरठ-बागपत हाइवे निर्माण में मानक के विपरीत नालों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क की ऊंचाई अधिक ली जा रही है। इससे बरसात में गांव में जलभराव की समस्या हो सकती है। ठेकेदार अभिलेखों व नियमों के विपरीत भूमि का अधिग्रहण कर निर्माण करा रहा है। मकानों से सटाकर हाईटेंशन और एलटी लाइन पोल लगाए जा रहे है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में नालों की गहराई बढ़ाने और सड़क की ऊंचाई कम करने, हाईवे का निर्माण कार्य 12 मीटर के अंदर पूरा कराने और विद्युुत लाइन में रबर की वायर लगवाने की मांग की। इस दौरान विमल कुमार, नितिन कुमार, जमील अहमद, गुलजार अहमद, मनोज, कृष्णपाल, जितेंद्र, सुरेंद्र, प्रदीप, रमेश, मुकेश, अतर सिंह, मोहनपाल, राजपाल मौजूद रहे।