{"_id":"656b24eb71d184addc03ffe4","slug":"allegations-of-discounting-at-the-purchasing-center-in-budhsaini-uproar-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7708-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बुढ़सैनी में क्रय केंद्र पर घटतौली करने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बुढ़सैनी में क्रय केंद्र पर घटतौली करने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
-कर्मचारियों पर लगाया घटतौली का विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप
फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी(बागपत)। बुढ़सैनी के किसानों ने गांव में किनौनी मिल के क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने तौल लिपिक व कर्मचारियों पर मनमानी करने और घटतौली का विरोध करने पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। किसानों ने मिल के अधिकारियों से समस्या कराने की मांग की।
बुढ़सैनी गांव में किनौनी मिल के क्रय केंद्र पर गन्ना डालने पहुंचे किसानों ने घटतौली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि क्रय केंद्र पर घटतौली की जा रही है। साथ ही विरोध करने पर क्रय केंद्र के कर्मचारी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। किसानों का कहना था कि जब से गांव में क्रय केंद्र लगवाया तब से ही दूसरे मिल का क्रय केंद्र लगवाने की मांग की जा रही है, मगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई। हंगामा करने वालों में ग्राम प्रधान अजय यादव, सुरेंद्र यादव, वीरपाल, ऋषिपाल, जयवीर, अनु प्रधान, उमेश, जयपाल, मोहर सिंह, ओमपाल, संदीप, कमल संजय मौजूद रहे। उधर, मिल के प्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।