{"_id":"6322213a9131d715bf150119","slug":"allegation-of-rape-agreement-on-marriage-assurance-baghpat-news-mrt6052897149","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित युवती ने थाने में किया हंगामा, फिर शादी के आश्वासन पर समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित युवती ने थाने में किया हंगामा, फिर शादी के आश्वासन पर समझौता
Thu, 15 Sep 2022 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 06:30 PM IST
सार
युवती ने सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते थाने में हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बालैनी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सेना के जवान पर लखनऊ की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती ने थाने में हंगामा भी किया। सेना के जवान के परिजनों ने छह महीने में शादी कराने का आश्वासन दिया तो समझौता हो गया।
विज्ञापन
लखनऊ की रहने वाली एक युवती बुधवार को थाने पहुंची। जहां एक गांव के रहने वाले सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिसकी जानकारी पर जवान के परिवार वाले भी बुलाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ
विज्ञापन
उधर, दोनों पक्षों को सीओ कार्यालय बुलाया। जहां जवान के परिजनों ने छह महीने बाद शादी करने का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद युवती बिना कार्रवाई कराए ही वापस लौट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में छह महीने बाद शादी करने पर समझौता हो गया है, जिसके बाद युवती ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें