{"_id":"66ff05f8841de58a060ffd54","slug":"allegation-of-irregularities-in-wrestling-competition-complaint-made-to-dm-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-119416-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुश्ती प्रतियोगिता में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुश्ती प्रतियोगिता में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से की शिकायत
Fri, 04 Oct 2024 02:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के सुभाष नैन ने माध्यमिक विद्यालय की मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। उसने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सुभाष नैन का कहना है कि उसका बेटा प्रिंस नैन गांव के ही इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। प्रिंस ने कुश्ती का खामपुर लुहारी गांव के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। सितंबर माह में मंडल स्तर पर हुई प्रतियोगिता में प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसका वीडियो व मेडल भी उसके पास है। आरोप लगाया कि मंडल स्तर पर हुई कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के बावजूद प्रिंस के नाम के स्थान पर दूसरे खिलाड़ी का नाम राज्य स्तर के लिए प्रस्तावित कर दिया और उसके बेटे का नाम गाेरखुपर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में की सूची में शामिल नहीं किया।
प्रिंस को गोरखपुर में पहुंचकर पता चला कि मंडल स्तर से गड़बड़ी करके उसकी जगह अन्य किसी का नाम भेज दिया गया है। वहां पूरी स्थिति बताने के बाद उसे पहले खिलाया गया और उसके 8-0 से जीत दर्ज करने पर सूची में नाम नहीं होने की बात कहकर बाहर कर दिया गया। उसने डीएम से प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सुभाष नैन ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में जांच कराने की बात कही है।