{"_id":"635ac89cc237e60fdd6e42ce","slug":"all-three-sugar-mills-of-the-district-will-run-from-november-5-preparations-complete-baghpat-news-mrt6111644187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की तीनों शुगर मिल पांच नवंबर से चलेगी, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की तीनों शुगर मिल पांच नवंबर से चलेगी, तैयारी पूरी
विज्ञापन
बागपत शुगर मिल
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले की तीनों शुगर मिलों में नए पेराई सत्र के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिन्हें पांच नवंबर से संचालित कराया दिया जाएगा। जो खेतों में गन्ना खत्म होने तक चलाई जाएगी। उधर बागपत शुगर मिल ने शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया, जबकि रमाला मिल पर 38 करोड़ और मलकपुर शुगर मिल पर 300 करोड़ रुपये बाकी है।
जिले में अधिकांश किसान गन्ने की खेती करते हैं और यहां 85 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर गन्ने की फसल उगाई जाती है। यहां बागपत, रमाला, मलकपुर शुगर मिल समेत मेरठ और मुजफ्फरनगर की मिलों में गन्ना सप्लाई किया जाता है।
गन्ना विभाग ने बागपत, रमाला व मलकपुर शुगर मिल को चलाने की तैयारी पूरी कर ली है, जिसका अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिसमें जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने बताया कि पांच नवंबर से जिले की तीनों शुगर मिलों में नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। रमाला व मलकपुर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
----------
भुगतान करने में बागपत शुगर मिल अव्वल
किसानों का गन्ना भुगतान करने के मामले में बागपत शुगर मिल सबसे आगे है, जिसमें शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया। जबकि रमाला व मलकपुर शुगर मिल पर 338 करोड़ रुपये बकाया है। जिसमें मलकपुर मिल पर 300 करोड़, जबकि रमाला मिल पर 38 करोड़ रुपये बाकी है।
--
गन्ना भाव घोषित होने का इंतजार
पिछली बार सरकार ने सितंबर में गन्ने का भाव घोषित कर दिया था, वहीं इस बार अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। शुगर मिलों को चलाने की तैयारी कर दी गई है, तो किसानों की नजर सरकार के गन्ना भाव घोषित करने पर टिकी है।
--
पेराई सत्र शुरू होने पहले घोषित करें गन्ने का भाव
शुगर मिलों में पेराई सत्र शुरू होने पहले सरकार गन्ने का मूल्य घोषित करें। बाद में गन्ना मूल्य घोषित होने के कारण किसान भी संशय में रहते है। इस बार 450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किया जाए। - सुभाष नैन किसान
---
लागत बढ़ी, 450 रुपये क्विंटल भाव घोषित किया जाए
गन्ने की फसल में लगने वाली लागत अब दोगुनी हो गई है, जिसमें खाद्य से लेकर बीज पर दाम बढ़ गए हैं और सब्सिडी खत्म हो गई। नाइट्रेट के नाम भी दोगुने हो गए हैं। इस बार 450 रुपये क्विंटल भाव घोषित किया जाए। पेराई सत्र शुरू होने से पहले शत प्रतिशत भुगतान किया जाए। - राजू तोमर, किसान।
---
किनौनी मिल ने जारी किया इंडेंट
किनौनी शुगर मिल में 31 अक्तूबर को नए पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा। जिसके चलते मिल से किसानों का इंडेंट भी जारी किया जाने लगा है। सिरसली गांव के किसान राजू ने बताया कि उनकी पर्ची आनी शुरू हो गई है।