फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   All three new agricultural laws were said to be anti-farmer

जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन के सहयोग के लिए कानून साक्षरता यात्रा शुरू की

Sun, 20 Dec 2020 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
All three new agricultural laws were said to be anti-farmer
जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन के सहयोग के लिए कानून साक्षरता यात्रा भी शुरू की
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल, लाक्षागृह बरनावा परिसर में रविवार को गंगा जल बिरादरी और किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बैठक हुई। इसमें जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने तीनों नये कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कानून के विरोध में देश की किसान यूनियन एकजुट हो गई हैं।

जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा नये तीनों कानून किसान के विरुद्ध है। अगर ये कानून लागू हो जाते हैं तो किसानी, जवानी और पानी नष्ट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब इस देश की आत्मा अन्नदाता अपने साध्य को समझने लगता है तो उस साध्य को पाने के लिए जो साधना करता है, उसे आंदोलन कहते हैं। देश का स्वराज किसान ही बचा कर रख सकता है। किसान का स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता ही भारत की जीडीपी को गिरावट में बचा रहा है। किसानों का जो आंदोलन दिल्ली बार्डर पर चल रहा है, वह सत्याग्रह है। अब भारत का किसान धीरे धीरे संगठित हो रहा है। सारी किसानों की यूनियन एकजुट होकर समाधान ढूंढ रही हैं। उन्होंने कहा ये देश वर्तमान समय में चार लोगों के हाथों में हैं। जब इतनी बड़ा लोकतंत्र चार लोगों के हाथों में है तो फिर वो लोकतंत्र नहीं रहता और न ही उसमें लोगों की बात सुनी जाती है। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन के सहयोग के लिए कानून साक्षरता यात्रा भी शुरू की। इस दौरान जल बिरादरी के कृष्णपाल सिंह, संजय राणा, मेजर हिमांशु, इब्राहीम खान, राज कुमार सांगवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed